SHARE MARKET TODAY: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 6 अक्टूबर को मजबूती के साथ कारोबारी हफ्ते की शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी में लगाातर तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 582 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 25,000 के स्तर को फिर से हासिल करने में सफलता पाई। आईटी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।