Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार, 27 मार्च को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1690.23 अंक या 2.25 फीसदी गिरकर 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 486.85 अंक या 2.09 फीसदी टूटकर 22,819.60 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी और अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशकों का भरोसा डगमगाता नजर आया