Share Market Today: शेयर बाजार में आज 27 नवंबर को कमजोर शुरुआत के बाद तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 230 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,250 के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 4.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी बढ़कर बंद हुआ