Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार 22 सितंबर को कमजोरी के साथ हफ्ते की शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 466 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के नीचे चला गया। सबसे अधिक दबाव आईटी, फाइनेंशियल और फार्मा शेयरों में देखने को मिली।