Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने सितंबर महीने की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ की है। बीएसई सेंसेक्स 554.84 अंक या 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 80,364.49 के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी 198.20 अंक या 0.81 फीसदी की छलांग लगाते हुए 24,625.05 के स्तर पर बंद हुआ। जून तिमाही में उम्मीद से अधिक GDP आंकड़ों के चलते शेयर बाजार का सेंटीमेंट हाई दिखा।