SHARE MARKET TODAY: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25% गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30% टूटकर 25,471.10 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों की करीब 7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक ही दिन में स्वाहा हो गई।