SHARE MARKET TODAY: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 449.52 अंक या 0.53 परसेंट बढ़कर 85,267.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.40 अंक या 0.57 परसेंट बढ़कर 26,046.95 पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत और मोदी-ट्रंप के बीच बातचीत से निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से दरों में कटौती से भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ। इंडिया VIX भी आज कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी तक गिर गया।