Share Market Today: शेयर बाजार में आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन भी तबाही जारी रही। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 7वें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक झटके में करीब 8 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। सबसे अधिक नुकसान स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडैक्स 3.54 फीसदी गिरकर बंद हुए