Stock Crash: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंच (MCX) के शेयरों में आज रविवार 1 फरवरी को भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई पर MCX का शेयर 14.9% टूटकर दिन के निचले स्तर 2,146.25 रुपये तक पहुंच गया। एनएसई पर भी इसके शेयर 15 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। इसके उलट, सेंसेक्स और निफ्टी सुबह 10.30 बजे के करीब हरे निशान में कारोबार कर रहे थे