SRH vs GT Highlights: आईपीएल का ये 19वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात ने सात विकेट से अपने नाम किया। आईपीएल 2025 में गुजरात ने लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज की है। वहीं हैदराबाद ने लगातार चौथा मैच गंवा दिया है। 5 मैच के बाद हैदराबाद की टीम के पास 2 अंक हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है