आईपीएल सीजन 18 के 15वें मुकाबले में पिछली बार की फाइनलिस्ट टीमें मैदान पर होंगी. SRH और KKR की टीमें इस सीजन में खेले गए 3 मैचों में 1-1 मैच ही जीत पाई है और दोनों की अपनी परेशानी रही है. एक तरफ जहां कोलकाता पिच की किचकिच में फंसी है वहीं हैदराबाद अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फॉर्म को लेकर टेंशन में है.