Squash World Cup: फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीडेड हांगकांग को 3-0 से मात दी और पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। पहले मैच में जोशना चिनप्पा ने का यी ली को 3-1 से हराया। इसके बाद अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को सीधे सेटों में 3-0 से मात दी। आखिरी मुकाबले में अनाहत सिंह ने टोमैटो हो को 3-0 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी