(खबरें अब आसान भाषा में)
Sovereign Gold Bond: सरकार ने 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की शुरुआत की थी। तब से अब तक सरकार ने इस स्कीम से 72,275 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब तक सरकार इस स्कीम की 67 किस्ते जारी कर चुकी है। इस स्कीम में RBI सरकार की तरफ से गोल्ड बॉन्ड्स जारी करता है। ये बॉन्ड्स 8 साल में मैच्योर हो जाते हैं।