Hindu Temple Collapse: रिपोर्टों के अनुसार, विक्की जयराज पांडे लगभग दो साल पहले मंदिर की शुरुआत से ही इसके विकास में शामिल थे। मंदिर से जुड़े एक चैरिटी संगठन, ‘फूड फॉर लव’ के निदेशक संवीर महाराज ने भी पुष्टि की कि पांडे मृतकों में शामिल हैं। वहीं ईथेक्विनी नगर पालिका ने एक बयान में कहा है कि इस परियोजना के लिए कोई बिल्डिंग प्लान स्वीकृत नहीं किया गया था