Social Media Rules: केंद्र सरकार ने अश्लील कंटेंट पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन कंपनियों को चेतावनी दी है। केंद्र ने कहा है कि अगर वे अश्लील, भद्दे, पोर्नोग्राफिक, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े और अन्य तरह के गैर-कानूनी कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा