Snake: बिहार में पहली बार वॉल्स करैत नामक दुर्लभ और खतरनाक सांप की प्रजाति दर्ज की गई है। नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने पटना में इस सांप को रेस्क्यू किया। अब तक यहां केवल कॉमन करैत और बैंडेड करैत पाए जाते थे, लेकिन यह खोज राज्य की जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है