सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) चक्रेश मिश्रा ने दावा किया कि पुजारी विकास राठौर उर्फ शिवानंद ने बाजपेयी की हत्या के लिए अपने परिचितों निर्मल सिंह और असलम गाजी को 4 लाख रुपए की सुपारी दी थी, क्योंकि पत्रकार ने उन्हें मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़के का यौन शोषण करते हुए देखा था। SP ने बताया कि जिले के ही रहने वाले निर्मल और असलम ने इस काम के लिए दो शूटरों को भाड़े पर हायर किया था