SIR Debate Parliament: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विभिन्न संस्थाओं और चुनाव आयोग (ECI) पर कब्जा कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1975 में संस्थानों को बर्बाद कर दिया था