गांधी जयंती के चलते 2 अक्टूबर को सर्राफा बाजार बंद रहा था। वहीं शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण कारोबार नहीं हो रहा है। हालांकि इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,25,545 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,706 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,590 रुपये किलो हो गई। दिल्ली में चांदी की कीमत 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। इस सप्ताह चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये की गिरावट आई।