Siddaramaiah vs DK Shivakumar: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक ‘वचन’ निभाने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। सत्ता संघर्ष के बीच शिवकुमार ने कहा, “वचन की ताकत ही विश्व-ताकत है।” इस पर सिद्धारमैया ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “वचन तभी ताकत बनता है, जब वह लोगों की जिंदगी बेहतर करे।”