Shubman Gill: आईपीएल का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात ने 38 रन से जीत दर्ज की। हालांकि, इस जीत से ज्यादा चर्चा कप्तान शुभमन गिल की हो रही है, जिन्होंने दो बार अंपायर से बहस की। मैच के बाद गिल ने बताया कि जब कोई खिलाड़ी पूरी मेहनत करता है, तो इमोशन्स बाहर आ जाते हैं