Shilpa Shetty News: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (8 अक्टूबर) को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को आदेश दिया है कि अगर वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स या किसी अन्य विदेशी यात्रा करना चाहते हैं तो उन्हें पहले 60 करोड़ रुपये जमा कराने होंगे। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (LOC) पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया।