Shikhar Dhawan Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी में नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी कर ली है। जैसे ही शादी की पहली तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार होने लगी और फैंस ने कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।