Sheikh Hasina Death Sentence: ढाका में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है। सालों तक बांग्लादेश पर शासन करने वाली हसीना, एक छात्र विद्रोह के बाद अगस्त 2024 में देश छोड़कर भाग गईं। पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बयान में इस फैसले की निंदा करते हुए इसे ‘पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित’ बताया। लेकिन सवाल है कि अब उनके लिए आगे क्या है