Shashi Tharoor Reacts to Trump Tariff Remark : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि भारत के पास एक मजबूत घरेलू बाजार है और हमें अपने वार्ताकारों को सर्वोत्तम संभव सौदा खोजने के लिए समर्थन देना चाहिए। थरूर ने कहा कि यदि अमेरिका अनुचित मांगें रखता है तो हमें अन्य बाजारों में विविधता लानी होगी।