(खबरें अब आसान भाषा में)
Share Market Today: लगातार चार दिनों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में आज 8 अक्टूबर को जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऊपरी स्तरों से फिसलकर लाल निशान में आ गए। बैंकिंग, ऑटो, FMCG और रियल्टी शेयरों में खासतौर से बिकवाली देखने को मिली