Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड हाई छूने के बाद अपनी तेजी खो दी। शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर बनाने के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा वसूली शुरू कर दी। सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 550 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26,200 के नीचे आ गया। इससे दोनों इंडेक्स लाल निशान में फिसल गए