Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 18 सितंबर को अपनी शुरुआती बढ़त खो बैठे और दोपहर बाद मुनाफावसूली के चलते दबाव में आ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 447.5 अंक चढ़कर 83,141.21 के स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में दिन के हाई से इसमें 364 अंकों की गिरावट आई और यह फिसलकर 82,777 के स्तर पर आ गया