Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 26 जून को लगातार तीसरे दिन तगड़ी उछाल देखने को मिली। भू-राजनीतिक तनाव घटने और मजबूत संकेतों के चलते बाजार का सेंटीमेंट हाई रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कारोबार के दौरान 1 फीसदी उछल गए। सेंसेक्स जहां 910.93 अंक या 1.1 फीसदी उछलकर 83,666.44 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 271.20 अंकों की छलांग लगातार 25,515.95 पर पहुंच गया