Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 17 जून को गिरावट के साथ बंद हुए। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों के मन में चिंता बढ़ा दी, जिससे बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26% टूटकर 81,583.30 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 93.10 अंक या 0.37% फिसलकर 24,853.40 के स्तर पर आ गया