Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 12 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और दोपहर के बाद इनमें तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 823 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 24,900 के नीचे आ गया। इसी के साथ निफ्टी में लगातार 6 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। इसके चलते निवेशकों के आज शेयर बाजार में करीब 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए