Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 18 सितंबर को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती से निवेशकों का मनोबल ऊंचा रहा। खासतौर से आईटी और फार्मा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 320.25 अंक या 0.39% बढ़कर 83,013.96 पर बंद हुआ।