Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 4 जुलाई को भी सुस्त और डायरेक्शन-लेस कारोबार जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठवें दिन एक सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए। माना जा रहा है निवेशकों ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील में देरी को लेकर सतर्क बने हुए हैं। ट्रेड डील न होने की सूरत में भारतीय सामानों को अमेरिका में 26 प्रतिशत तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है, जिसने बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला है