Share Market Recovers: भारतीय शेयर बाजारों में आज 12 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही लुढ़क गए, लेकिन दोपहर बाद अचानक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 900 अंकों की जोरदार छलांग लगाकर हरे निशान में लौट आया। निफ्टी भी 25,500 के नीचे से उछलकर मजबूती के साथ हरे निशान में लौट आया