Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों ने आज 20 अगस्त को शुरुआती गिरावट के बाद जोरदार वापसी की। आईटी, FMCG और मेटल शेयरों में मजबूत खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी पकड़ी। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 146.64 अंक टूटकर 81,497.75 पर आ गया था। लेकिन दोपहर तक यह दिन के निचले स्तर से 450 अंक चढ़कर 81,934.24 पर पहुंच गया