मार्केट एक्सपर्ट सुशील केड़िया के अनुसार, बाजार में नई ऊंचाई भले आ जाए, लेकिन इसमें अब ज्यादा बढ़त की संभावना नहीं है, और बड़ा गिरावट भी आ सकता है। सेक्टर की बात करें तो उन्होंने पब्लिक सेक्टर बैंकों को मजबूत बताया, जबकि प्राइवेट बैंकों और ऑटो सेक्टर में गिरावट की संभावना जताई। आईटी स्टॉक्स में मुनाफा बुक करने की सलाह दी, जबकि FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को डिफेंसिव सेगमेंट मानते हुए सुरक्षित निवेश विकल्प बताया। उन्होंने चेताया कि न्यू-एज स्टॉक्स जैसे Paytm, Nykaa, Policybazaar में भी करेक्शन आ सकता है। कुल मिलाकर वे बाजार में सतर्कता और समझदारी से कदम बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।