Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 11 नवंबर को गिरावट लौट आई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और फाइनेंशियल शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर मार्केट के सेंटीमेंट पर दबाव दिखा। सुबह करीब 10:45 बजे, सेंसेक्स 398.61 अंक या 0.48% गिरकर 83,136.74 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 119.65 अंक या 0.47% फिसलकर 25,454.70 के स्तर पर आ गया