Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 13 जुलाई को तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 664.73 अंक या 0.8 फीसदी गिरकर 82,525.55 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 195 अंक या 0.77 फीसदी लुढ़ककर 25,160.25 के स्तर पर आ गया। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं