Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में आज 14 जुलाई को तेज गिरावट देखने को मिली। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी अनिश्चितता ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा। दोपहर 12 बजे के करीब, सेंसेक्स 407.97 अंक या 0.49% गिरकर 82,092.50 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 114.50 अंक या 0.46% फिसलकर 25,035.35 पर ट्रेड कर रहा था