9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही और खुलते ही बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स लगभग 2300 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी फिसलकर 23,800 के नीचे पहुंच गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने के कारण बाजार में घबराहट का माहौल बन गया और निवेशकों में हड़कंप मच गया