Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों ने नए वित्त वर्ष की गिरावट के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों आज 1 अप्रैल को बाजार खुलते ही 1% से अधिक लुढ़क गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित टैरिफ ऐलानों के चलते बाजार में डर का माहौल बना हुआ है। सबसे अधिक गिरावट आईटी शेयरों में देखने को मिली। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 999.23 अंक गिरकर 76,415.69 के निचले स्तर पर पहुंच गया