Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार 7 नवंबर को लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते निवेशकों में सतर्कता का माहौल रहा। सुबह करीब 10:30 बजे, सेंसेक्स 513 अंक या 0.62% गिरकर 82,797.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था