Stock Markets Down: भारतीय शेयर बाजारों में आज 10 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई। डोनाल्ड ट्रंप के ऐलानों को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों का मनोबल कमजोर कर दिया है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 671 अंक या 0.86% की गिरावट के साथ 77,189.04 के निचले स्तर पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार की इस गिरावट के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे