Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज लगातार चौथे दिन दिवाली रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कारोबार के दौरान अपने एक साल के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। हालांकि बाद में इनमें थोड़ी बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 411 अंक या 0.5 फीसदी उछलकर 84,363.4 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 133 अंक या 0.52 फीसदी उछलकर 25,843.1 के स्तर पर बंद हुए