Share Market Rise: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार 22 नवंबर को शुरुआती कारोबार में मजबूत वापसी की। इससे एक दिन पहले अदाणी ग्रुप से जुड़ी खबरों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इनमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। दोनों इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1 फीसदी तक चढ़ गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुरुआती कारोबार में 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया। आइए जानते हैं कि शेयर बाजार में आज तेजी के पीछे 4 प्रमुख कारण क्या रहे-