आदित्य ठाकरे के गुट में राज्यसभा सीट छोड़ने को लेकर खासा असंतोष है। उनका कहना है कि पहले हुई बातचीत के मुताबिक यह सीट शिवसेना (यूबीटी) को मिलनी चाहिए थी, इसलिए अब इसे छोड़ना सही नहीं माना जा रहा। सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में उद्धव ठाकरे ने भी इस मुद्दे पर आदित्य ठाकरे का समर्थन किया था और शरद पवार की उम्मीदवारी को लेकर सवाल उठाए थे