Shanmuga Hospital IPO Listing: शांमुगा हॉस्पिटल एक मल्टीस्पेशल्टी हॉस्पिटल है। तमिलनाडु के सलेम में स्थित इस हॉस्पिटल की बेड कैपेसिटी 151 है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?