shani amavasya 2025: शनिवार, 23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या का शुभ दिन है। यह अवसर भगवान शिव और पितरों की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर शिव-पार्वती की पूजा और पितरों का तर्पण करते हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से जीवन में सुख, सौभाग्य और आशीर्वाद प्राप्त होता है