Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल मेडिकल कॉलेज में रविवार को ऑक्सीजन प्लांट से गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। गैस रिसाव से एक मरीज की मौत हो गई और कई घायल हैं।