(खबरें अब आसान भाषा में)
Semicon India 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 2 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन किया। इसका आयोजन 2 से 4 सितंबर तक होगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, लचीले और टिकाऊ सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है।